कश्मीर मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान उजागर, बिहारी मजदूर को मारने में की थी सहायता

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के चेरदारी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान कर ली गई है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आईजीपी कश्मीर विजय कुमार के हवाले से कहा गया कि मृत आतंकवादी की पहचान कुलगाम जिले के जावेद आह वानी के रूप में की गई है।

उसने वानपोह में बिहार के दो मजदूरों की हत्या में आतंकवादी गुलजार (जो 20 अक्टूबर को मारा गया था) की सहायता की थी। वह बारामूला में एक दुकानदार को निशाना बनाने के मिशन पर था।

पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने सेना और पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Share This Article