आतंकियों को पनाह देने के आरोप में 3 और स्थानीय हिरासत में, पुंछ ऑपरेशन का आज 18वां दिन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार 18वें दिन भी जारी है। इस बीच सुरक्षा बलों ने गुरुवार को आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में तीन और स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया है।

सूत्रों ने कहा कि तीन स्थानीय लोगों में दो भाई शामिल हैं। इन्हें मेंढर तहसील के भट्टा दुर्रियन इलाके से हिरासत में लिया गया था।

इस ऑपरेशन के दौरान अब तक कुछ महिलाओं समेत करीब 20 स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऑपरेशन में दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो पुलिसकर्मी और एक जवान घायल हो गए हैं।

ऑपरेशन 14 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जहां जवानों के एक समूह ने धेरा की गली इलाके में आतंकवादियों को चुनौती दी थी।

बाद में ऑपरेशन राजौरी जिले के सुरनकोट इलाके तक बढ़ा दिया गया, जहां आतंकवादियों के एक अन्य समूह की मौजूदगी का पता चला।

भट्टा दुर्रियन में रहने वाले ग्रामीणों को वन क्षेत्र में न जाने और अपने मवेशियों को वहां नहीं चराने की सलाह दी गई है।

सेना के पैरा कमांडो समेत सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों को बाहर निकालने में लगे हैं, जिनकी सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share This Article