आंध्र प्रदेश के भोगापुरम हवाई अड्डे पर विवांता होटल खोलेगा आईएचसीएल

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टाटा समूह की IHCL बनाएगी 165 कमरों का विवांता होटल, क्षेत्रीय पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अमरावती: टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की इकाई द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विवांता होटल स्थापित करने के लिए समझौता किया है। आगामी 165 कमरे वाले ‘विवांता भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट होटल’ का मकसद विजयनगरम जिले में स्थित विशाखापत्तनम, भीमिली, भोगापुरम गलियारे की संभावनाओं का लाभ उठाना है। आईएचसीएल की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विवांता होटल के लिए समझौते की घोषणा की है। यह एक नई परियोजना है। इस नये होटल के साथ आईएचसीएल के आंध्र प्रदेश में कुल नौ होटल हो जायेंगे जिनमें से चार निर्माणाधीन हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।