आईआईएम के हॉस्टल में मिला छात्र का शव, मौत की वजह अब तक साफ नहीं

रांची के आईआईएम हॉस्टल में छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। खेलगांव पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची के हॉस्टल में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को छात्र का शव हॉस्टल के कमरे से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, आईआईएम रांची का हॉस्टल खेलगांव इलाके के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है। इसी परिसर में बने हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव मिला। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल छात्र की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि मामला आत्महत्या का है या मौत के पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ छात्र के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकता है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।