मुंबई: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के 22 वर्षीय एक छात्र ने परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुये पकड़े जाने के बाद छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आईआईटी मुंबई के एक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के निवासी साहिल रवींद्र वाकोडे ने परीक्षा के दौरान उत्तर के लिए परीक्षा का प्रश्न-पत्र ‘चैटजीपीटी’ पर अपलोड किया था।


