रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में शामिल हुई आईएमजी वर्ल्डवाइड

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट जॉइंट वेंचर आईएमजी रिलायंस लिमिटेड में आईएमजी वर्ल्डवाइड की हिस्सेदारी खरीद ली है।

आरआईएल ने बताया कि कंपनी ने 28 दिसंबर 2020 को आईएमजी-आर के इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण पूरा किया। इस तरह आईएमजी-आर पूरी तरह उसके पूर्व स्वामित्व वाली कंपनी बन गई है।

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह खेल प्रबंधन संयुक्त उद्यम में आईएमजी वर्ल्डवाइड की हिस्सेदारी 52.08 करोड़ रुपये में खरीदेगी।

रिलायंस ने 2010 में इंटरनैशनल स्पोर्ट्स मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट कंपनी आईएमजी वर्ल्डवाइड के साथ जॉइट वेंचर बनाया था।

इसका मकसद देश में स्पोर्ट्स और एंटरनेटमेंट को डेवलप करना, उसकी मार्केटिंग करना और उस मैनेज करना था।

आईएमजी स्पोर्ट्स, फैशन, इवेंट्स और मीडिया के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है।

उसका कारोबार 30 से भी अधिक देशों में फैला है। यह कंपनी एंडेवर नेटवर्क का हिस्सा है।

आईएमजी-आर भारत में स्पोर्टिंग, फैशन और एंटरटेनमेंट इवेंट्स के क्रिएशन, मैनेजमेंट, इंप्लिमेंटशन और कमर्शलाइजेशन के कारोबार से जुड़ी है।

वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का टर्नओवर 181.70 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 16.35 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर शुरुआती कारोबार में रिलायंस का शेयर 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 1979.40 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Share This Article