पलामू में सेंट्रल जेल के सुप्रीटेंडेंट के बॉडीगार्ड ने चलाई गोली, दो घायल

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: Palamu (पलामू) में मेदिनीनगर सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट के बॉडीगार्ड (Superintendent Central Jail Bodyguard) ने रविवार को गोली चलाई, जिससे दो युवक जख्मी हो गए। इनमें एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा, DSP सुरजीत कुमार, टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा, TOP2 के प्रभारी रूद्रानंद सरस, मेदिनी रॉय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घायल की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

पुलिस आरोपित बॉडीगार्ड की तलाश में जुटी है। घायल युवकों के नाम रेडमा निवासी अंजन तिवारी (40 ) एवं रेडमा के ही काशी नगरी के रहने वाले मनीष तिवारी उर्फ रिंकू (38) है।

मनीष तिवारी को रांची RIMS रेफर किया गया है। गोली चलाने वाले Bodyguard की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है।

विनीत तिवारी मेदिनीनगर सेंट्रल के सुपरिटेंडेंट का बॉडीगार्ड (Superintendent’s Bodyguard) है। यह भी जानकारी मिली है कि उसने जिस हथियार से गोली चलाई, वह उसका सर्विस रिवाल्वर है। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला वह नशे में था।

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है

इस संबंध में घायल अंजन तिवारी ने बताया कि वह अपने पिता को लेने चियांकी के समीप आकाश धर्म कांटा की ओर जा रहा था। इसी बीच विनीत तिवारी ने उस पर गोली चलाई।

उसे गोली नहीं लगी, लेकिन गोली चलने के बाद छर्रा लगने से वह जख्मी हुआ। घटना के बाद वह इसकी जानकारी देने शहर थाना चला गया।

गोली चलाने वाले उसके पीछे उसके घर आ गए और उसके चचेरे भाई मनीष तिवारी पर गोली चला दी। गोली मनीष के बांह में लगी।

आनन-फानन में उसे इलाज के लिए MRMCS में भर्ती किया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Share This Article