पलामू में दो बच्चों के बाप ने नौकरानी को बनाया हवस का शिकार, युवती हुई गर्भवती

लेस्लीगंज CHC में प्रारंभिक जांच में पीड़िता सात माह की गर्भवती पाई गई है। साथ ही न्यायालय में 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया है

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: एक मालिक ने अपनी नौकरानी को झांसा देकर हवस का शिकार बनाया। इसके कारण युवती गर्भवती (Pregnant) हो गई है।

उसके पेट में 7 माह का बच्चा पल रहा है। शनिवार को युवती की मेडिकल जांच MRMCH में की गई।

साथ ही पलामू व्यवहार न्यायालय (Palamu Civil Court) में 164 के तहत बयान दर्ज किया गया।

घटना के बाद से आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

मामला जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर-लेस्लीगंज थाना (Nilambar Pitambarpur-Lesliganj police station) क्षेत्र के मुंदरिया पंचायत का है।

अक्टूबर में वह गर्भवती हो गई

बताया जाता है कि एक 20 वर्षीय युवती रौशन कुमार सिंह के यहां नौकरानी का काम करती थी।

रौशन दो बच्चों का पिता है और रांची में रहकर काम करता है।

युवती का आरोप है कि रौशन कुमार सिंह ने घर में काम करने के दौरान उसे झांसे में लिया और कई बार अवैध संबंध बनाये।

फरवरी 2022 में उसके यहां काम करने के लिए गई थी। जुलाई अगस्त से वह उसके साथ संबंध बनाने लगा था। अक्टूबर में वह गर्भवती हो गई।

IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज

थाना प्रभारी गौतम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संबंध में IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता की मेडिकल जांच MRMCH मेदिनीनगर में कराई गई है। रिपोर्ट अभी मिली नहीं है।

लेस्लीगंज CHC में प्रारंभिक जांच में पीड़िता सात माह की गर्भवती पाई गई है। साथ ही न्यायालय में 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया है।

Share This Article