रामकृपाल कंस्ट्रक्शन में आईटी सर्वे खत्म, 350 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

रांची की रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़ी कंपनियों पर आयकर सर्वे में 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय से जुड़े प्रारंभिक साक्ष्य मिले। दस्तावेज, डिजिटल डाटा और लेन-देन की जांच जारी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आयकर विभाग द्वारा रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों पर सर्वे रविवार दोपहर को समाप्त हो गया। रांची, बेगूसराय और गुरुग्राम में लगातार चार दिनों तक चले इस सर्वे के दौरान विभाग को लगभग 350 करोड़ रुपये की अघोषित आय से जुड़े महत्वपूर्ण प्रारंभिक साक्ष्य मिले हैं। जांच टीम ने विभिन्न ठिकानों से हार्ड डिस्क, कंप्यूटर, मोबाइल और कई भौतिक दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनका अब विस्तृत वित्तीय एवं फॉरेंसिक विश्लेषण किया जाएगा। साक्ष्यों के अनुसार कंपनी द्वारा लगभग 200 करोड़ रुपये के नकद खर्च का कोई संतोषजनक ब्योरा नहीं दिया जा सका, जबकि 50 करोड़ रुपये की नकदी हवाला नेटवर्क के जरिए जुटाने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा फर्जी खरीद, अस्तित्वहीन कंपनियों के नाम पर लेनदेन और बेहिसाबी लेन-देन के इनपुट भी सामने आए हैं। फॉरेंसिक जांच के बाद आयकर विभाग संबंधित कंपनियों और अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।