Latest NewsUncategorizedराहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से की मुलाकात,...

राहुल गांधी ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से की मुलाकात, माता-पिता ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Gandhi met the family of martyr : कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को रायबरेली पहुंचे, जहां उन्होंने वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और उनकी मां मंजू सिंह से मुलाकात की।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शहीद कैप्टन की मां मंजू सिंह ने कहा, “Agniveer Scheme गलत है। इसे बंद किया जाना चाहिए।”

मंजू सिंह की बात पर राहुल ने कहा, “आप फिक्र मत कीजिए, हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।“

बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। उन्होंने अपने शौर्य का परिचय देते हुए भयावह आग की लपटों के बीच कई लोगों को बचाकर अपना अदम्य साहस दिखाया था।

उनकी पत्नी ने अपने पति के साथ हुई पहली मुलाकात के बारे में राहुल गांधी को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से उनकी पहली मुलाकात उनके पति से हुई थी। उन्होंने अपने पति के बारे में बताया था कि वो छाती पर गोली खाकर मरना पसंद करेंगे, लेकिन कोई साधारण मौत नहीं चाहिए।

दरअसल, 19 जुलाई 2023 को सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय टेंटों में आग लग गई थी। इस आग में कई लोग फंस गए थे, लेकिन रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह कई लोगों को बचाने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। अंशुमान की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी। उनकी मां और पत्नी ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया। अंशुमान यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं।

बता दें कि राहुल गांधी शुरू से ही Agniveer योजना की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह योजना सैनिकों के हितों पर कुठाराघात करने के मकसद से लाया गया है।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

खबरें और भी हैं...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...