रांची के JSCA स्टेडियम में 19 नवंबर को होगा भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच, जानिये कितना है टिकट का दाम

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में 19 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 का मैच खेला जाना है।

इसे लेकर सोमवार को जेएससीए के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में रांची में आयोजित होनेवाले भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच के लिए टिकट की दर जारी कर दी गयी है। इस दौरान झारखंड सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस मैच का आयोजन होगा।

इधर, टिकट की दर को लेकर लोगों की निगाहें काफी दिनों से टिकी हैं। 19 नवंबर को खेले जानेवाले भारत-न्यूजीलैंड T-20 मैच के लिए टिकट की दर निर्धारित कर दी गयी है।

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस बार ऑनलाइन टिकट मिलेंगे। इस बार टिकट की न्यूनतम दर 900 रुपये और अधिकतम दर 8000 रुपये निर्धारित की गयी है।

इससे पहले जेएससीए के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर मैच के दौरान खाने-पीने की सामग्री पर लगे प्रतिबंध को वापस लेने का आग्रह किया है। दूसरी ओर स्टेडियम की कुल क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही मैदान में एंट्री दी जायेगी।

इसके अलावा कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मैच आयोजित करने पर जोर दिया गया। शाम सात बजे से शुरू होनेवाले इस मैच के लिए दर्शकों की एंट्री शाम चार बजे से करायी जायेगी।

इधर, स्टेडियम में खाने-पीने की सामग्री पर लगाये गये प्रतिबंध के कारण दर्शकों को लंबे समय तक भूखा रहना पड़ सकता है।

इसको देखते हुए जेएससीए अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट कर प्रतिबंध वापस लेने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि लगभग दो साल बाद जेएससीए को मैच मिला है।

Share This Article