देशभर में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का कहर, तो कहीं तेज आंधी-बारिश का अलर्ट!

देश में मौसम का बदला मिजाज, कहीं भीषण लू तो कहीं तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा सक्रिय

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम इन दिनों अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ मध्य और पश्चिम भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, तो वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। इन इलाकों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5 दिनों तक मौसम काफी सक्रिय रहेगा। यहां कई जगहों पर व्यापक बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। खासकर त्रिपुरा, असम और मेघालय में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पूर्वी भारत में आंधी-बारिश का असर

पूर्वी भारत के राज्यों-बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल—में भी मौसम बदला-बदला नजर आएगा। यहां 29 अप्रैल से 2 मई के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि 29 अप्रैल को बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।