रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, आठ की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई है।

इस घटना में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदकर भागे।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात हमलावर ने यूनिवर्सिटी की एक इमारत में घुसकर गोलीबारी की।

वह सुबह करीब 11 बजे यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ। उसे बाद में दबोच लिया गया।

भयभीत कुछ छात्रों ने खुद को ऑडिटोरियम में बंद कर लिया। कुछ छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए।

अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रूसी जांच समिति का कहना है कि बंदूकधारी विश्वविद्यालय का छात्र है।

Share This Article