म्यांमार में फंसे भारतीयों को कराया गया रिहा

म्यांमार (Myanmar) के म्यावाड्डी में श्वे को को स्थित स्कैम सेंटर में फंसे 11 भारतीयों को आज म्यांमार के अधिकारियों और स्थानीय सहायता के सहयोग से रिहा करा लिया गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Indians trapped in Myanmar were released: म्यांमार (Myanmar) के म्यावाड्डी में श्वे को को स्थित स्कैम सेंटर में फंसे 11 भारतीयों को आज म्यांमार के अधिकारियों और स्थानीय सहायता के सहयोग से रिहा करा लिया गया है।

म्यांमार के भारतीय दूतावास ने बताया है कि हम उनकी देश वापसी पर काम कर रहे हैं। श्वे को को का China Connection है। इसे चीन का जामताड़ा (Jamtara) भी कहा जाता है। यहां भारत सहित एशियाई देशों के नागरिकों को धोखे से नौकरी के बहाने बुलाया जाता है और फिर उनसे धोखाधड़ी करवाई जाती है।

यह साइबर धोखाधड़ी होती है। यहां काम करने वाले लोगों को हर महीने निश्चित Salary तो मिलती है, लेकिन बर्ताव जानवरों सा किया जाता है। एक छोटे से कमरे में 5-5 लोगों को रखा जाता है। नाश्ते से लेकर खाने तक का एक समय तय है।

अगर उस समय किसी कारण से कर्मचारी ने खाना नहीं खाया तो उसे फिर खाने का मौका नहीं दिया जाता। हर कमरे में जासूस भी रखे जाते हैं और आपस में ज्यादा बात करने पर भी मनाही है। अगर कोई कर्मचारी काम छोड़ना भी चाहे तो इसकी इजाजत नहीं मिलती। भागने की कोशिश करने वाले को मारा-पीटा जाता है।

Share This Article