स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, कहा-ममता दीदी, अभिषेक बनर्जी को झारखंड भेजें, सुरक्षा और बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना पर चिंता जताई और उनके बेहतर इलाज व सुरक्षा की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ हुई घटना अत्यंत चिंताजनक है। उनके घायल होने की खबर ने लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को व्यथित किया है। यदि किसी दबाव, भय या प्रतिकूल राजनीतिक माहौल के कारण उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाई अथवा उपचार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हुई है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के साथ समझौता स्वीकार्य नहीं हो सकता। हार-जीत राजनीति का हिस्सा है, परंतु किसी के स्वास्थ्य और जीवन को जोखिम में डालने वाली परिस्थितियाँ लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं।

भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सम्मान से चलता है। झारखंड में हमारी सरकार ने हमेशा विपक्ष की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया है। राजनीतिक प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन स्वास्थ्य और मानवता किसी भी राजनीति से ऊपर हैं।

इसी भावना के साथ मैं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह करता हूं कि अभिषेक बनर्जी जी के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यदि आवश्यकता हो तो उन्हें झारखंड भेजा जाए। राहुल गांधी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार उनकी सुरक्षा, सम्मान और समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था करने के लिए तैयार है।

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.