डुमरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, अब तक नहीं हो सकी पहचान

डुमरी के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस जांच जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Train Accident : निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना अप लाइन पर हुई, जहां किसी ट्रेन की टक्कर से युवक की मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। घटना के समय युवक ने सफेद फूल शर्ट और काले रंग की जींस पहन रखी थी।

सूचना मिलने पर गोमो जीआरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।