इजराइल ने हटाया रात का कर्फ्यू

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तेल अवीव : इजरायल ने कोविड-19 कर्फ्यू हटा दिया है। यहां पर बीते 3 दिनों से पुरिम के मौके पर होने वाले पारंपरिक समारोहों को रोकने के लिए रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया था। पुरिम एक यहूदी त्यौहार होता है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, साल 2020 में पारंपरिक तौर पर पुरिम त्यौहार के दौरान हुए समारोहों को कोरोनावायरस फैलने का प्रमुख स्त्रोत माना गया था।

वहीं इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद बीते 3 दिनों में तेल अवीव में कई बड़ी पुरिम पार्टियां आयोजित की गईं।

स्वास्थ्य मंत्री यूली एडेलस्टीन ने ट्वीट कर कहा कि 30 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज मिल चुके हैं, लेकिन जिस तरह से नियमों का उल्लंघन हो रहा है और पार्टियां हो रही हैं, उसे देखते हुए इतना टीकाकरण काफी नहीं है।

हमें खुद को संयमित करना चाहिए।

बता दें कि इजरायल में 6 हफ्ते का राष्ट्रव्यापी कोविड-19 लॉकडाउन खत्म होने के 3 हफ्ते बाद कर्फ्यू लगाया गया था। यहां अब तक 7,74,479 मामले और 5,738 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

Share This Article