इजरायल के हवाई हमले में सीरिया के 6 सैनिक मारे गए

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दमिश्क: इजरायल (Israel) की वायुसेना (Air Force) के गोलान हाइट क्षेत्र से किए गए हवाई हमले (Air Strike) में सीरिया के छह सैनिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।

यह जानकारी सीरिया में सुलह के लिए स्थापित रूसी रक्षा मंत्रालय (Russian Defense Ministry) के केंद्र के उप प्रमुख मेजर जनरल ओलेग येगोरोव ने दी है।

इजरायल के हवाई हमले में सीरिया के 6 सैनिक मारे गए- Israeli airstrikes kill 6 Syrian soldiers

सैन्य केंद्रों पर लक्षित मिसाइलों से किया हमला

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा- दो जनवरी को सुबह इजरायल की वायुसेना के चार F-16 विमानों ने सीरियाई हवाई (Syrian air) क्षेत्र में प्रवेश किए बिना दमिश्क के पास दुवाली और ब्ले एयर फील्ड (Blae Air Field) में सैन्य केंद्रों पर लक्षित मिसाइलों  (Missiles) से हमला किया।

इजरायल के हवाई हमले में सीरिया के 6 सैनिक मारे गए- Israeli airstrikes kill 6 Syrian soldiers

TAGGED:
Share This Article