JAC बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रजिस्ट्रेशन शुरू, 16 नवंबर से 2 दिसंबर तक…

परीक्षा शुल्क विद्यार्थी चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 3 से 9 दिसंबर तक है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड दसवीं की परीक्षा (JAC Board 10th Exam) फरवरी 2024 में होनी है।

परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (Online Registration) 16 नवंबर से शुरू हो गया है। 2 दिसंबर 2023 तक फॉर्म भरा जाएगा। 6 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क जमा करना है।

चालान से भी जमा होगा परीक्षा शुल्क

परीक्षा शुल्क विद्यार्थी चालान (Examination Fee Student Challan) के माध्यम से जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 3 से 9 दिसंबर तक है। बैंक चालान से विलंब शुल्क के साथ 12 दिसंबर तक फार्म जमा किया जा सकता है।

Share This Article