JAC Result 2021 : मैट्रिक में बोकारो के विवेक दत्ता को 98.60 प्रतिशत अंक मिला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: JAC Result 2021 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से गुरुवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया गया।

राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया। मैट्रिक में इस बार राज्य के 95.93 प्रतिशत विद्यार्थी पास में हैं।

मैट्रिक में बोकारो के अपग्रेड उच्च विद्यालय ब्राम्हण, द्वारका के विवेक दत्ता को झारखंड में सबसे अधिक 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

गिरिडीह के पीएडी जैन उच्च विद्यालय इसरी बाजार की पूजा कुमारी को 98 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।

बोकारो के ही राम रूद्र उच्च विद्यालय चास की सरस्वती कुमारी को 97.60 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं।

Share This Article