Latest Newsअजब गज़ब…और केस की सुनवाई के दौरान ही इस हाई कोर्ट में अचानक...

…और केस की सुनवाई के दौरान ही इस हाई कोर्ट में अचानक गुल हो गई बत्ती, फिर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jammu and Kashmir High Court: अगर देश के किसी High Court में ऐसी घटना घटती है तो बिजली की बदतर स्थिति का सही आकलन किया जा सकता है।

जम्मू और कश्मीर हाई कोर्ट (Jammu and Kashmir High Court) में सुनवाई के दौरान ही अदालत की बत्ती गुल हो गई। इस पर न्यायाधीश भड़क गए और उन्होंने हाईकोर्ट की स्थिति को दयनीय करार दे दिया।

अदालत ने इस संबंध में ज्यूडिशियल नोट भी जारी कर दिया है और मुख्य सचिव से मामले में दखल देने के लिए कहा है। बता दें ‎कि जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में सर्दियों के महीनों में बिजली की कमी से जूझ रहा है।

जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस मोक्ष खजूरिया काजमी की डिवीजन बेंच ने पाया कि कटौती सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हुई थी, जो 11 बजकर 28 मिनट तक भी बहाल नहीं हो सकी थी। कोर्ट में कश्मीर विश्वविद्यालय से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी।

इस संबंध में कोर्ट की तरफ से मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सुझाव भी दिए गए हैं। बेंच ने कहा, अदालत के कामकाज के समय दिन में अंधेरा छा गया। इस दौरान स्थिति इतनी खराब थी कि जेनरेटर भी काम नहीं कर रहा है, कोई रोशनी नहीं है, एयर हीटिंग यूनिट (AHU) भी काम नहीं कर रही है।

नोट में ‎लिखा गया ‎कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के श्रीनगर विंग की यह स्थिति दयनीय है। बेंच का कहना है बिजली संकट को दूर करने के लिए एक स्थायी समाधान की जरूरत है। कोर्ट ने मुख्य सचिव से इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी करने के लिए कहा है।

कोर्ट ने कहा, समाधान कई हो सकते हैं जैसे उच्च न्यायालय के लिए एक अलग बिजली लाइन की व्यवस्था हो जिसमें बिजली जाने जैसी कोई समस्या नहीं आए और इसके साथ अदालत के कामकाज को प्रभावित होने से बचाने के लिए जनरेटर के साथ ही Air Heating Unit के बीच बगैर रोक टोक चलाने की व्यवस्था करनी चाहिए।

spot_img

Latest articles

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

बसिया में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत, एक गंभीर

Auto filled With School Children Overturned in Basia: गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र...

खबरें और भी हैं...