…और पुराने विवाद में पीट-पीट कर युवक को उतार दिया मौत के घाट, इसके बाद…

गुरुवार की देर रात में जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक युवक गोलू सिंह को किसी पुराने विवाद के कारण पीट-पीट कर मौत (Murder) के घाट उतार दिया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Murder: गुरुवार की देर रात में जमशेदपुर (Jamshedpur) शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू बारीडीह में एक युवक गोलू सिंह को किसी पुराने विवाद के कारण पीट-पीट कर मौत (Murder) के घाट उतार दिया गया। थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। Colony में स्थिति तनावपूर्ण (Stressful) है।

इलाज के दौरान युवक की हुई मौत

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, अजीत सिंह का बेटा गोलू सिंह Duty से घर लौट रहा था। तभी न्यू बारीडीह के पास करमेश सिंह का भाई और अन्य लोग शराब (Liquor) के नशे में खड़े थे।

वहां उन्होंने गोलू सिंह की बाइक रोकी और मारपीट शुरू कर दी। वहां से गोलू किसी तरह भागकर घायल (Injured) हालत में घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के चचेरे भाई ने कहा, पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया

मृतक गोलू सिंह के चचेरे भाई त्रिलोचन सिंह सोर ने बताया कि कमरेश सिंह के भाई अक्सर शराब के नशे (Intoxication) में लोगों से मारपीट करते हैं। ये सभी न्यू बारीडीह में चंद्रभान सिंह की दुकान के सामने मंडराते हैं।

पहले के विवाद के कारण आज सभी ने गोलू पर हमला बोल दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

उसने बताया कि कमरेश सिंह का गोलू से पूर्व में विवाद (Controversy) हो चुका है। थाना में शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

Share This Article