झारखंड : जेल से छुटने के बाद महिला फिर से करने लगी ये ‘गंदा धंधा’, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो निकली 6 माह की गर्भवती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के भुइयांडीह में पुलिस ने लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली के घर में छापेमारी 47 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। पु

तली काे सोमवार को जेल भेज दिया। वो 6 माह की गर्भवती है। थाना के एसआई संजय यादव के बयान पर लक्ष्मी कुमारी, सहयाेगी मिनी भुइयां, रोशनी कैवर्त, मंगल भुइयां, अंधु रजक व रोशन सिंह पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस किया है।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मी इसी साल 5 जनवरी को ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में जेल गई थी। उस वक्त उसके पास 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया था। कुछ माह पहले वो जेल से छूटी है।

इसके बाद उसने दोबारा धंधा शुरू किया। वो आदित्यपुर से अपने घर से ही ब्राउन शुगर की बिक्री कर रही थी। 150-200 रुपए प्रति पुड़िया बेचती थी। पति राेशन कुमार शहर से बाहर काम करता है।

लक्ष्मी की एक दो साल की बेटी भी है। थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने कहा- गुप्त सूचना पर छापेमारी कर महिला काे उसके घर से पकड़ा।

Share This Article