जमशेदपुर : सड़क दुर्घटना में दंपति की मौत, 5 साल का बच्चा घायल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: बहरागोड़ा मटियाल के पास रविवार को भारी वाहन (10 चक्का) ने एक कार को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में कार में सवार अर्नव पोनार (33) और उसकी पत्नी पार्षती घोष (35) की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा कुर्जू (5) गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि तीनों सोनारी के कागलनगर में रहने वाले रिश्तेदार के बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे। इस बीच वाहन ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही अर्नव की मौत हो गयी थी।

वहां के लोगों ने उसकी पत्नी पार्षती और बच्चा को इलाज के लिए बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, जहां से एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने के पहले ही पार्षती ने भी दम तोड़ दिया था।

जानकारी के अनुसार कागलनगर के रहने वाले शुभम के बच्चे का जन्मदिन रविवार को है। इसको लेकर ही शुभम ने बिष्टूपुर यूनाइटेड क्लब में पार्टी का आयोजन किया था।

इस आयोजन में ही अर्नव, पार्षती और कुर्जू भाग लेने के लिए कोलकाता से कार से ही निकले थे। अर्नव कैस्ट्रॉल कंपनी में काम करते थे।

इसी तरह से पार्षती टीचर थी। साथ में उनका पांच साल का बच्चा कुर्जू भी था। बच्चे का इलाज टीएमएच में अस्पताल में चल रहा है।

Share This Article