2022 UP चुनाव में BJP के लिए करेंगी प्रचार Kangana Ranaut! वृंदावन में इशारों में कही अपनी बात

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: हाल के दिनों में अपने बेबाक बयानों से एक्ट्रेस Kangana Ranaut चर्चा में रहीं है। Kangana Ranaut की फिर एक बार चर्चा है।

चर्चा यह है कि कंगना 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा (BJP) के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। बता दें, बीते दिनों कृष्ण लला के दर्शन करने वृंदावन पहुंचीं थीं। वहीं पर मीडिया ने उनसे यह सवाल पूछ लिया।

वृंदावन दौरे पर मीडिया ने बातचीत में उनसे पूछा कि क्या वह 2022 में भाजपा के लिए कैम्पेनिंग करने वाली हैं। इस पर उन्होंने सीधा जवाब तो नहीं दिया,

लेकिन उन्होंने जो कहा उस पर गौर कीजिए- ‘मैं किसी पार्टी से नहीं आती हूं। जो राष्ट्रवादी हैं, मैं उनके लिए प्रचार करूंगी।’ अब आप आसानी से इसका मतलब निकाल सकते हैं कि देश में इस वक्त ‘राष्ट्रवादी पार्टी’ कौन-सी है।

कंगना ने मीडिया से बातचीत में आगे जो जोड़ा, वह भाजपा की ओर उनके झुकाव को बतलाता है। उन्होंने कहा, उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को भगवान कृष्ण का “वास्तविक जन्मस्थान” दिखाने का प्रयास करेंगे।

जिस स्थान पर भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, वहां एक ईदगाह है। जो ईमानदार, बहादुर, राष्ट्रवादी हैं और देश के बारे में बात करते हैं, उन्हें पता चल जाएगा कि मैं जो कह रही हूं वह सही है।

Share This Article