Homeझारखंडजमशेदपुर: युवक का फांसी के फंदे से झुलता हुआ मिला, हत्या या...

जमशेदपुर: युवक का फांसी के फंदे से झुलता हुआ मिला, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: आईसीसी कंपनी क्वार्टर एटीएफ 73/11 (ICC Company Quarter ATF) में युवक ने पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। बताया जाता है कि मृतक की मां सुबह में जब उठी तो देखा कि बेटे का कमरा खुला हुआ था।

उसका शव फांसी के फंदे से लटक हुआ मिला। उसके बाद उसकी मां ने आनन-फानन में आसपास के लोगों को बुलाया और तत्काल उसे फांसी के फंदे से उतारकर अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम जय प्रकाश दास (Jai Prakash Das) है।

घर पर पत्नी व मां के साथ रहता था। घटना मऊभंडार ओपी क्षेत्र की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।

लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या (Murder and Suicide) के सभी बिंदु पर जांच कर रही है। पत्नी रितु दास ने बताया कि घर पर किसी तरह का कोई विवाद या आर्थिक तंगी नहीं थी।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पिछले दो साल से अपने कंपनी के क्वार्टर से ही बेंगलुरु के किसी कंपनी का Work From Home कर रहा था। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...