स्कूल जा रहे बच्चों की ऑटो पलटी, दो बच्चे घायल : चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। आदर्श आरक्षी मिडिल स्कूल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में ऑटो में सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऑटो पलटते ही मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। जो भी बच्चे घायल थे, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। लोगों को ऑटो ड्राइवर के ऑटो में गांजा पीने में इस्तेमाल होने वाली दो चिलम भी मिली हैं। जानकारी मिलते ही सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। चालक ने वास्तव में नशा किया था या नहीं, इसका पता पुलिस लगा रही है और ऑटो ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।