दुर्गा पूजा के पहले प्राइवेट स्कूलों में आज रहा अंतिम दिन, कल से शुरू हो जाएगी छुट्टी

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आशु तिवारी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी 30 अक्तूबर तक रहेगी। 31 अक्तूबर को स्कूल फिर से खुल जाएंगे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा की छुट्टी के पहले जमशेदपुर के सभी प्राइवेट स्कूलों में गुरुवार को अंतिम दिन रहा। 20 अक्टूबर से सभी CBSE और ICSE स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी (Schools Durga Puja Holiday) रहेगी।

31 अक्टूबर से फिर खुलेंगे स्कूल

मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (Motilal Nehru Public School) की प्राचार्य आशु तिवारी ने बताया कि स्कूलों में छुट्टी 30 अक्तूबर तक रहेगी। 31 अक्तूबर को स्कूल फिर से खुल जाएंगे।

इससे पहले 25 अक्तूबर से स्कूलों के कार्यालय खुल जाएंगे, जहां सामान्य रूप से सभी गैर शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होंगी।

Share This Article