जमशेदपुर में दो अलग जगहों से दो शव बरामद, मृतकों का शिनाख्त बाकी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुरः शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो शवों को बरामद (Two Dead Bodies Recovered) किया है। शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है।

पहला मामला

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर एक युवक का शव (Young Man’s Body) बरामद किया गया है।

जहां खरकई नदी के बड़ौदा घाट पर युवक का शव मिला है। नदी में शव को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

शव की नही हो सकी पहचान

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। हालांकि शव (Dead Body) की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM भेज दिया है।

युवक की उम्र 30 वर्ष

मामले मे बागबेड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी (Police Officer) ने कहा कि युवक की उम्र 30 वर्ष के लगभग है। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

आशंका है कि युवक की नदी में डूबने से मौत (Death By Drowning) हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

दूसरा मामला

वहीं दूसरा शव टेल्को क्षेत्र स्थित तालाब में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल (MGM Hospital) भेज दिया है। साथ ही दोनों ही मामलों में पुलिस जांच में जुट गई है।

Share This Article