झारखंड

पलामू पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के भाई को किया गिरफ्तार

इस हमले में बिहार के एक ठेकेदार शिवजी दास को गोली लगी थी

पलामू : पलामू पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के भाई (Gangster Sujit Sinha Brother) को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस उससे सुजीत सिन्हा के बारे में जानकारियां जुटाने में लगी है।

सुजीत सिन्हा का अपराध

बता दें कि NH-98 के कंस्ट्रक्शन कंपनी शिवालया पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा (Gangster Sujit Sinha) ने हमला किया था।

इस हमले में बिहार के एक ठेकेदार शिवजी दास (Contractor Shivji Das) को गोली लगी थी। इस मामले में गिरोह के रिक्की खान को पलामू पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया था।

कौन है सुजीत का भाई ?

सुजीत के भाई अरुण सिन्हा को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि हाल ही में रांची के कांके से गिरफ्तार रिक्की खान के निशानदेही पर अरुण सिन्हा (Arun Sinha) को गिरफ्तार किया है।

रिक्की खान (Ricky Khan) की गिरफ्तारी के बाद अरुण सिन्हा का नाम पहली बार अपराध से जुड़ा था। पलामू जिले के रेड़मा निवासी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी जेल में बंद है।

भाई ने दी सुजीत की ख़ुफ़िया जानकारी

पुलिस को पूछताछ में अरुण सिन्हा ने कई जानकारियां दी है। वहीं, सुजीत सिन्हा (Sujit Sinha) के पैसे निवेश की भी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस आऱोपी अरुण सिन्हा से पुछताछ कर रही है।

गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगो के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker