जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे आइसा के तीन कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे आइसा के तीन कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी। आंदोलनकारियों ने पुलिस पर हिरासत की कोशिश का आरोप लगाया, जबकि एनटीए मुद्दे पर विरोध जारी है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे तीन छात्र कार्यकर्ताओं की तबीयत शनिवार को बिगड़ गयी। आंदोलन के आयोजकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने अनशन के 21वें दिन तीनों कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन स्थल से हिरासत में लेने की कोशिश की।

इस आंदोलन में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के कामकाज को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है। जिसमें सोनम वांगचुक के साथ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ता नेहा, आमीन और मनीष भी अनशन पर हैं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।