एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी आकाश को पकड़ने दलमा के जंगलों में पहुंचे जवान, कर दी घेराबंदी

दलमा के जंगलों में एक करोड़ के इनामी माओवादी आकाश की तलाश में 300 से अधिक जवानों का संयुक्त अभियान जारी, सुरक्षा बलों ने सरेंडर नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी आकाश को पकड़ने के लिए दलमा के जंगलों में 300 से अधिक जवानों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन का शीर्ष नेता 1 करोड़ का इनामी असीम मंडल उर्फ आकाश और 15 लाख का इनामी रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन अपने साथियों के साथ दलमा के जंगलों में छिपे हुए हैं।

माओवादियों के खिलाफ इसे अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त ऑपरेशन माना जा रहा है। इसमें ‘कोबरा’ और ‘झारखंड जगुआर’ के 300 से अधिक जवान अत्याधुनिक हथियारों और संचार उपकरणों के साथ जंगल की घेराबंदी कर चुके हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने माओवादियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे हथियार छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और सरेंडर कर दें, अन्यथा वे मारे जाएंगे। किसी भी सशस्त्र प्रतिरोध का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के कारण माओवादी झारखंड-बंगाल सीमा की ओर भागने की फिराक में हैं। इसे देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम, पटमदा और सरायकेला-खरसावां से सटे संवेदनशील रास्तों तथा एमजीएम क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यदि इस अभियान में आकाश और सचिन पकड़े या मारे जाते हैं, तो इससे पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।