भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को नई उड़ान, ‘विक्रम-1’ के कक्षीय प्रक्षेपण की तैयारी तेज: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 को भारत के निजी क्षेत्र का पहला कक्षीय प्रक्षेपण यान बताते हुए इसे देश की अंतरिक्ष यात्रा का ऐतिहासिक नया अध्याय कहा।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र में विकसित भारत के पहले प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1 का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करने जा रहा है जो भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ‘एक ऐतिहासिक नया अध्याय’ है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि चार चरणों वाला यह रॉकेट तेज और आवश्यकता के अनुसार उपग्रह प्रक्षेपण सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,” भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक नया पड़ाव। आज पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे स्काईरूट एयरोस्पेस निजी क्षेत्र में विकसित भारत के पहले प्रक्षेपण यान ‘विक्रम-1’ का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करेगा।”

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।