ग्रीन प्लेटो पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे

रांची के ग्रीन प्लेटो पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और प्रकृति संवर्धन का प्रभावशाली संदेश देकर सभी को जागरूक एवं प्रेरित किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ग्रीन प्लेटो पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभु नाथ चौधरी ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अशरफ़ अली ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर. के. दास ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है तथा प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह गीत, भाषण, नृत्य तथा प्रभावशाली नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं काश्फी परवीन, मिस रितु वर्मा, सबा तनवीर, आमना फिरदौस, मिस रुख़सार, रुचि रंजन, मिस रोशनी, मिस तहमीना, मिस सोनाली, मिस फरहत तथा नेहा नाज़ का सराहनीय योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंत में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह आयोजन सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी और संदेशपूर्ण रहा।

Share This Article