झारखंड : सुसाइड नोट में लिखा- ससुराल वालों के बारे में कुछ भी गलत मत सोचना, माफ कर देना, और फंदे से झूल गई विवाहिता

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में एक विवाहिता की मौत की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई।

पाथरबंगला निवासी राहुल कुमार सिंह की पत्नी राजनंदनी (21) का शव रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकते मिला।

काफी संख्या में लोग मृतका के घर के समीप जुट गये। घटना की सूचना पर बोर्रागढ़ ओपी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई। मृतका को एक 11 माह का पुत्र है।

सुसाइड नोट में उसने ससुराल वाले पर कोई आरोप नहीं लगाया

सुसाइड नोट में मृतका ने अपने मम्मी, पापा को संबोधित करते हुए कहा है कि मेरी जिंदगी बस यही तक है।

उसने अपने पत्र में कहीं भी ससुराल वाले पर कोई आरोप नहीं लगाया। उसने क्यों आत्महत्या की है।

इसका भी जिक्र नहीं है। केवल यही कहा है कि बाबू को अच्छे स्कूल में पढ़ाइयेगा और इसका ख्याल रखिएगा।

यह भी लिखा है कि ससुराल वालों के बारे में कुछ भी गलत मत सोचना। माफ कर देना। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता के बारे में जांच कर रही।

मायके वाले ससुराल वालों पर लगा रहे हत्या का आरोप

सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये। मृतका का मायका डिगवाडीह में है।

मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका के भाई हर्ष कुमार का कहना है कि बहन के ससुराल में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। बहन के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हो रहा था।

मृतका के पिता सत्येन्द्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है। उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति राहुल कुमार सिंह, सासमधु देवी व ससुर नरेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारण का पता चल पायेगा।

पुलिस ने बताया कि मौके पर से एक सुसाइडल नोट भी मिला है। लेकिन वह किसका लिखा हुआ है यह जांच का विषय है। वहीं ससुराल वालों ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Share This Article