अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के विरोध में कुल्टी-नियामतपुर में तृणमूल का प्रदर्शन, जीटी रोड जाम की कोशिश नाकाम, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

जेईई एडवांस्ड 2026 में बिहार के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रचा। गया के छात्र की सफलता ने लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों को नई प्रेरणा दी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी एवं सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए कथित हमले के विरोध में रविवार को पश्चिम बर्दवान जिले के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुल्टी के पूर्व विधायक और तृणमूल नेता उज्ज्वल चटर्जी ने किया।

विरोध कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 11:30 बजे नियामतपुर न्यू रोड से हुई, जहां बड़ी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नियामतपुर न्यू रोड से GT रोड को जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस की रोक के बाद कार्यकर्ताओं ने न्यू रोड से नियामतपुर चौराहे तक विरोध मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की कुल्टी थाना पुलिस, नियामतपुर आउटपोस्ट पुलिस तथा केंद्रीय बल के जवानों की तैनाती की गई थी। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी।

तृणमूल नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है और पार्टी अपने नेताओं पर होने वाले हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं पुलिस की सतर्कता के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.