रांची में यहां शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर दूसरी लड़की से कर ली सगाई, थाना पहुंचा मामला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शादी का झांसा देकर यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने के आरोप में अभिषेक रस्तोगी के विरुद्ध अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी में लातेहार की 24 वर्षीया एक युवती ने बताया है कि नवंबर 2020 में अभिषेक से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हुआ।

शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया

अभिषेक (Abhishek) ने भरोसे में लेने के बाद उसे लालपुर स्थित अपने किराए के घर में रहने को बुला लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता ने जब इस बारे में उससे पूछताछ की, तो वह उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि अभिषेक ने उसे यह भी धमकी दी है कि अगर वह उसका पीछा नहीं छोड़ेगी, तो जान से मार देगा।

कुछ दिन बाद पता चला कि वह पटना (Patna) स्थित अपने घर जाकर दूसरी लड़की से सगाई कर चुका है।

Share This Article