झारखंड : 17 साल की नाबालिग से किया छह माह तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की नाबालिग के साथ छह माह तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता के स्वजनों को सारी बात बताई। शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मुफस्सिल थाना प्रभारी जेके जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिलते ही छापेमारी कर आरोपित युवक को महागामा से पकड़ा गया है। पीड़िता के भाई से आरोपित ने पहले जान पहचान बढ़ाई।

उसके बाद किशोरी को शादी करने का झांसा देकर प्रेम में फंसा लिया। उससे छह महीने दुष्कर्म किया।

इस बीच पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए युवक पर दबाव बनाया। इस बात से युवक भड़क गया।

 उसका कहना था कि शादी नहीं करेंगे। दुखी पीड़िता ने सारी जानकारी स्वजनों को दी।

न्याय के लिए पुलिस का सहारा लिया। आरोपित पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है।

Share This Article