BDO बने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारी, प्रखंडों का आवंटन आदेश जारी

Jharkhand Administrative Service: झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 24 अधिकारियों को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनाया गया है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Administrative Service: झारखंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के 24 अधिकारियों को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बनाया गया है।

बुधवार को इनके प्रखंड आवंटन का आदेश जारी कर दिया गया। चंदवा के BDO विजय कुमार को कांके का बीडीओ बनाया गया है।

अदिति गुप्ता नगर उटारी, सुमित मिश्रा खूंटपानी, सावित्री कुमारी केतार, अभिनव कुमार दंडा, आशीष कुमार साहू छतरपुर, भोला पांडे डोमचांच, आशा साहू उटारी रोड, विवेक कुमार कुंदा, अमृता सिंह टुंडी, विजय मंडल ठाकुरगंगटी, सौरभ कुमार सतगामा, ऋतिक कुमार गुदड़ी, सौरव कुमार रामगढ़ के बीडीओ बने हैं।

गौरव कुमार राय को कठीकुंड का, विश्व प्रताप मालवा को हैदरनगर का, अमित कुमार पासवान को बरगढ़ का, शशि संदीप सोरेन को जारी का, वरुण कुमार को तरहसी का, सोनाराम हांसदा को बांसजोर का, गौतम कुमार को नावाडीह का, अरुण कुमार मुंडा को पांकी का बीडीओ बनाया गया है।

नूतन मिंज को पाकड़टांड़ का, आरती मुंडा को चाकुलिया का और संदीप कुमार को विश्रामपुर के BDO की जिम्मेदारी दी गई है।

Share This Article