मतदाताओं को जागरूक करने के लिए होगा आर्ट 81 कार्यक्रम,सीईओ के. रवि कुमार ने…

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Art 81 program will be organized: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड के युवा एवं शहरी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आर्ट-81 कार्यक्रम का आयोजन 18-19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में होगा।

कार्यक्रम में मतदाताओं को झारखण्ड की कलाकृति, संस्कृति एवं चित्रकारी के माध्यम से मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन एवं सजग करने का कार्य किया जाएगा।

वे आज निर्वाचन सदन में आर्ट-81 कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए जिले एवं मुख्यालय स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि दो दिवसीय कला महोत्सव का जनसंपर्क के विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं के बीच वृहत प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का संपूर्ण तैयारी ससमय कर लें।

साथ ही पदाधिकारी इस ओर भी तैयारी कर लें की अन्य राज्यों से आने वाले कलाकारों या कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए कार्यक्रम में उचित व्यवस्ता सुनिश्चित हो।

क्या है आर्ट-81?

आर्ट 81 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा स्वीप के तहत आयोजित दो दिवसीय कला महोत्सव है, जिसका आयोजन 18 एवं 19 अक्टूबर को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में होगा।

कला महोत्सव के विविध कार्यक्रम

-राष्ट्र एवं राज्य स्तर के कलाकार कार्यक्रम स्थल पर चित्रकारी का प्रदर्शन करेंगे।

– नए वोटरों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजक कार्यक्रमों-जैसे नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण आदि का आयोजन।

-झारखंड की कलाकृति-संस्कृति की मिलेगी झलक।

-मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्टॉल की व्यवस्था रहेगी।

– आरजे एवं डीजे के जरिए कार्यक्रम का संचालन होगा।

– स्थानीय फूड स्टॉल में लजीज व्यंजनों की उपलब्धता रहेगी।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, डॉ. नेहा अरोड़ा, प्रमंडलीय आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर अंजनी कुमार मिश्रा, उपायुक्त राहुल कुमार, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित रांची जिला एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी तथा प्रख्यात चित्रकार प्रवीण कर्मकार उपस्थित थे।

Share This Article