Latest Newsझारखंडझारखंड विधानसभा : 1932 खतियान पर सरकार के जवाब के बाद BJP...

झारखंड विधानसभा : 1932 खतियान पर सरकार के जवाब के बाद BJP का हंगामा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र ( Jharkhand Assembly Winter Session) के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को पहली पाली में 1932 पर सरकार के जवाब के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

सरकार की ओर से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Minister Alamgir Alam) ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति सदन से पारित कर 9 वीं अनुसूची में डालने का प्रस्ताव पास कराकर राज्यपाल को भेज दिया गया है।

विधि विभाग की जो भी शंका थी, उसे दूर करके ही भेजा गया है। अब यह काम केंद्र को करना है।

उन्होंने कहा कि विधि विभाग ने कहा है कि Parliament के पास अधिकार है। लोक नियोजन में समानता का जो अधिकार है, उसमें संसद ही कुछ कर सकती है।

विधि विभाग ने 1932 पर आपत्ति जताई

नौवीं अनुसूची में शामिल होने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा। इसपर भाजपा के विधायक और सवाल पूछना चाह रहे थे।

सदन में चर्चा चाह रहे थे, जिसपर Speaker ने कहा कि सरकार की ओर से जवाब दे दिया गया है। चर्चा नहीं करा सकते हैं। इसके बाद भाजपा के विधायक वेल में जाकर हंगामा करने लगे।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले सदन में भाजपा विधायक अमित मंडल ने पूछा था कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि विधि विभाग (law Department) ने 1932 पर आपत्ति जताई है। इसके बाद भी सदन से पास कराया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...