झारखंड विधानसभा बजट सत्र : नियोजन नीति पर विपक्ष और केंद्र की नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई पर सत्ता पक्ष आमने-सामने

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को नियोजन नीति रद्द किये जाने पर विपक्षी विधायकों तथा केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण बढ़ती महंगाई और कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने प्रदर्शन किया।

विपक्षी विधायकों ने जहां सदन के बाहर और भीतर नियोजन नीति रद्द किये जाने का विरोध किया।

वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने गैस सिलिंडर लेकर बढ़ती महंगाई और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

हालांकि, दूसरी पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा शांति पूर्ण रही। इसमें सत्ता पक्ष के विधायकों ने सरकार की उपलब्धियां सदन में रखी।

बजट सत्र में तीन मार्च को बजट पेश किया जायेगा। बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा।

कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा अमान्य किये जाने पर विपक्षी विधायकों ने वेल में आकर किया प्रदर्शन किया।

Share This Article