जामताड़ा की BJP प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ थाने में आवेदन, जानिए मामला…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Complain Against Sita Soren : जामताड़ा (Jamtara) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं BJP प्रत्याशी Sita Soren की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी Irfan Ansari के खिलाफ दिए उनके बयान को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी, जामताड़ा की ओर से जामताड़ा पुलिस स्टेशन में FIR के लिए आवेदन दिया गया है।

आचार संहिता का उल्लंघन

आवेदन में कहा है कि 28 अक्टूबर 2024 को भाजपा प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन ने गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए इरफान अंसारी के विरुद्ध अपमानजनक और असंवैधानिक भाषा का उपयोग किया।

उन्होंने डॉ. अंसारी को बांग्लादेशी कहकर संबोधित किया। कहा है कि भाजपा प्रत्याशी ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद बिना किसी साक्ष्य के ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।

अपमानजनक शब्दों का प्रयोग

इसके अतिरिक्त सीता मुर्मू सोरेन ने अपने भाषण में आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

यह एक दंडनीय अपराध है। इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए BJP प्रत्याशी सीता मुर्मू सोरेन के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज करें।

Share This Article