Uproar over Gas Distribution : रांची के बड़ा तालाब इलाके में गैस वितरण को लेकर रविवार को भारी हंगामा देखने को मिला। गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही जमा हो गए थे। काफी देर तक गैस नहीं मिलने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग रात करीब 2 बजे से ही गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे। बावजूद इसके जब लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली तो लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

स्थिति को देखते हुए कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच गैस वितरण कराने का निर्णय लिया।
घटना के बाद इलाके में कुछ समय तक तनाव का माहौल बना रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सही तरीके से प्रबंधन किया जाता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।


