कांके के सुकुरहुट्टू में घर में घुसकर फायरिंग, शिव महतो बाल-बाल बचे; जमीन विवाद से जुड़ रहा मामला

रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव में घर में घुसकर अपराधियों ने फायरिंग की। घटना में शिव महतो बाल-बाल बच गए, मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Firing inside the house : रांची के कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुट्टू गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में घर के मालिक शिव महतो बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

मिली जानकारी के मुताबिक शिव महतो अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान दो अपराधी अचानक घर में घुस आए और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि किस्मत अच्छी रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से दो खाली खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद और आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। कुछ लोगों ने कांके थाना की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं और जमीन कारोबारियों से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद से जुड़े मामले में एक आदिवासी महिला ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका भी दाखिल की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।