झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 तक होगा

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Special Session of Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा। राज्य सरकार 11 दिसंबर को विश्वासमत हासिल करेगी।

इससे पहले 9 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण (Oath of Newly Elected MLAs) होगा। 10 दिसंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण होगा और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

12 दिसंबर को होगा आखिरी दिन

इसके बाद 11 दिसंबर को राज्य सरकार विश्वासमत हासिल करेगी और द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसी दिन भोजनावकाश के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी और पक्ष-विपक्ष के बीच वाद विवाद होगा।

इसके साथ-सथा खनिज पर सेस बढ़ाने संबंधित संशोधित विधेयक सदन में पेश किया जाएगा। विशेष सत्र के आखिरी दिन 12 दिसंबर को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, सरकार का उत्तर और मतदान होगा।

Share This Article