मंगल मुंडा का शव पहुंचा पैतृक गांव उलिहातू, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mangal Munda’s Body Reached Native Village Ulihatu: भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा (Mangal Munda) का शव उनके पैतृक गांव उलिहातू पहुंच गया है।

आज ही उनका अंतिम संस्कार (Last rites) किया जाएगा। उधर मंगल मुंडा का शव उनके गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगे। वहीं मंगल मुंडा के पिता सुखराम मुंडा, मां लखिमनी देवी, चाचा बुधराम मुंडा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया है कि गांव में आदिवासी परंपरा के अनुसार शुक्रवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल

बताते चलें मंगल मुंडा 25 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए खूंटी से रांची भेजा गया था। रांची के Rims में उनका इलाज शुरू हुआ, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

Share This Article