सदर अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी टीम ने चार घंटे में निकाला ट्यूमर

रांची के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर मरीज के मस्तिष्क से 12×8 मिलीमीटर का ट्यूमर सुरक्षित निकाला। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है और लगातार सुधार हो रहा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी स्थित सदर अस्पताल की न्यूरो सर्जरी टीम ने एक मरीज के मस्तिष्क से 12*8 मिलीमीटर का ट्यूमर की सर्जरी की है। चिकित्सकों की विशेष टीम ने करीब साढ़े तीन से चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन के बाद मरीज के दिमाग से ‘लेफ्ट सीपी एंगल ट्यूमर’ को सुरक्षित बाहर निकाल दिया।

उल्लेखनीय है कि सीपी एंगल ट्यूमर मस्तिष्क की अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील नसों के काफी समीप स्थित होता है, जिसके कारण इसकी सर्जरी को काफी जोखिम भरा माना जाता है। इस दौरान नसों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाने के लिए सर्जनों ने विशेष सावधानी बरती। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज का स्वास्थ्य स्थिर है और उसकी स्थिति में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

यह जटिल ऑपरेशन अस्पताल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. बिमलेश सिंह के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस विशेष मेडिकल टीम में न्यूरो सर्जन डॉ. अशोक कुमार मुंडा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नीरज सिंह तथा न्यूरो वार्ड इंचार्ज नीलम सिस्टर मुख्य रूप से शामिल रहीं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।