झारखंड : डोभा में डूबने से भाई-बहन की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदो पंचायत में मंगलवार शाम को मनरेगा के तहत बने डोभा में दो सगे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गयी।

चांदो निवासी राजकुमार नायक का पांच वर्षीय पुत्र जिगर कुमार नायक तथा सात वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी खेलने के लिए डोभा की ओर गए थे।

शाम होने तक जब दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

इस दौरान घर के पीछे बने डोभा के समीप बच्चों के चप्पल दिखने पर लोगों ने डोभा के अंदर जाकर खोजा। खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव मिले।

बच्चों के शव डोभा से बाहर निकालते ही चीख चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चांदो मुखिया राजेन्द्र नायक व समाजसेवी बैजनाथ गोराय ने घटना पर शोक जताया और दुख व्यक्त किया है।

Share This Article