वाहन चालक ने रंगदारी मांगने का विरोध किया तो बदमाश ने कर दिया हमला,फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extortion in Booty More : राजधानी Ranchi सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ (Booty More) के पास जब वाहन चालक महेश यादव ने रंगदारी (Extortion) मांगने का विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे पर जानलेवा अटैक (Fatal Attack) कर दिया।

बताया जाता है कि उसकी जेब से 12 हजार रुपये और मोबाइल (Mobile) भी निकाल लिये। चालक कोडरमा (Koderma) का रहनेवाला है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और चालक को साथ ले जाकर उसका इलाज कराया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

महेश यादव ने धीरण कुमार नामक व्यक्ति पर सदर थाना (Sadar Police Station) में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महेश यादव के अनुसार, वह अपने वाहन को Overbridge से लेकर बूटी मोड़ पहुंचा था और गाड़ी खड़ी कर पैसेंजर बैठा रहा था।

इसी दौरान आरोपी युवक गाड़ी में चढ़ गया और जबरन पैसे मांगने लगा। कहा कि रंगदारी के रूप में रोज 500 रुपये देने होंगे। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। चालक ने इसका विरोध किया, तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

Share This Article